Hamraaz Password Reset कैसे करें, जान लें पूरी प्रक्रिया
हमराज इंडियन आर्मी ऐप एक मोबाइल एप्लिकेशन है जो भारतीय सेना द्वारा उनके कर्मचारियों को महत्वपूर्ण जानकारी और सेवाएं प्रदान करने के लिए भारतीय सेना के एडजुटेंट जनरल्स ब्रांच (MP-8)) की तकनीकी टीम और भारत सरकार के सूचना और प्रद्योगिकी मंत्रालय के द्वारा विकसित की गई है। Hamraaz App को अगस्त 2017 में चर्चा आया था, तब से लेकर अब तक इसे कई बार अपडेट किया गया है, और अब कई सारी सुविधाओं को जोड़ा जा चूका है. Hamraaz Personal Login करके आप इस पोर्टल पर मौजूद सभी सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं.
हमराज ऐप का का वेब वर्जन भी उपलब्ध है, जिसे सैन्यकर्मी अपने मोबाइल ब्राउज़र से एक्सेस कर सकते हैं, Hamraaz App और वेब दोनों पर सैन्यकर्मी विजिट करके अपने जरूरत की सेवाएँ प्राप्त कर सकते हैं. हमराज पोर्टल पर लॉग इन करने के लिए यूजर आईडी और पासवर्ड की आवश्यकता पड़ती है, अगर किसी सैनिक को अपना पासवर्ड नहीं पता है, तो वह अपना हमराज पासवर्ड रिसेट कर सकता है, इस लेख में हम Hamraaz Password Reset करने की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे.
Hamraaz का संक्षिप्त विवरण
आर्टिकल का नाम | Hamraaz Password Reset की जानकारी |
पोर्टल का नाम | हमराज एप / वेब पोर्टल |
उद्देश्य | सैन्यकर्मियों को वेतन पर्ची, नवीनतम सूचनाएं, प्रमोशन और फंड अदि से संबंधित सेवाएँ देना |
Hamraaz विकसित किया गया | इलेक्ट्रॉनिक और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय और भारतीय सेना के एडजुटेंट जनरल्स ब्रांच (MP-8)) की तकनीकी टीम के द्वारा |
सिस्टम रिक्वायरमेंट | Android Nougat 7.0 या उससे ज्यादा |
आधिकारिक वेबसाइट | hamraazmp8.gov.in |
Hamraaz Password Reset करने की प्रक्रिया
जब भी कोई सैनिक अपना हमराज पर्सनल लॉग इन पासवर्ड भूल जाता है, तो उसे हमराज App या वेब पर लॉग इन करने के लिए फिर से पासवर्ड को रिसेट करने की जरूरत पड़ती है, Hamraaz Password Reset की प्रक्रिया निम्नलिखित है-
- सबसे पहले हमराज एप या हमराज वेब को ओपन करें, इसके लिए आप आधिकारिक वेबसाइट – hamraazmp8.gov.in पर विजिट कर सकते हैं.
- इसके बाद आपके सामने हमराज का होमपेज खुल जाएगा, यहाँ आप मौजूद “Personal Login” के विकल्प पर क्लिक कर दें.

- अब आपके सामने Hamraaz Login पेज खुल जाएगा, यहाँ नीचे आप “Forget Password” का विकल्प देख सकते हैं, इस विकल्प पर क्लिक कर दें.

- इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेगा जहाँ आप अपना पैन कार्ड नंबर और कैप्चा दर्ज करें.
- इसके बाद आप सबमिट बटन पर क्लिक कर दें.

- अब आपके सामने एक नया पेज खुलेगा जहां आपसे एक “सिक्योरिटी प्रश्न” पूछा जाएगा, अगर आपको यह याद है तो आप सही उत्तर देकर अपना पासवर्ड रीसेट कर सकते हैं, वरना “Try Anaother Way” पर क्लिक कर दें।

- इसके बाद आपके पास तीन विकल्प दिखेंगे, जो नीचे चित्र में दिखाया गया है, आप किसी विकल्प का चुनाव करके खुद को सत्यापित कर सकते हैं।

- इसके बाद आपको पासवर्ड चेंज करने वाले पेज पर भेज दिया जाएगा।
- यहां आप एक मजबूत पासवर्ड बनाकर सुरक्षा सवाल चुनें और सबमिट के विकल्प पर क्लिक कर दें।
नोट – पासवर्ड बनाते समय एक न्यूमेरिकल, एक अक्षर और एक स्पेशल कैरेक्टर जरूर अपने पासवर्ड में शामिल करें।

इस तरह से सैनिक भाई अपना हमराज लॉगिन पासवर्ड बदल सकते हैं, उम्मीद है आपको हमारे द्वारा दी गई यह जानकारी पसंद आई होगी।