ADVERTISEMENT

Hamraaz App Latest Version Download (Discontinued)

ADVERTISEMENT

इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय और एडजुटेंट जनरल्स ब्रांच (MP-8)) की तकनीकी टीम द्वारा उनकी सेवा के संचार के लिए Hamraaz Web पोर्टल और Hamraaz App तैयार किया गया है। इससे आप Hamraaz पर्सनल लॉग इन करके Notification, Family Details, PaySlip / Hamraaz Form 16, Change Fund Subscription जैसी सेवाओं की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

आज हम इस लेख के जरिए बताएंगे कि सैन्यकर्मी कैसे Hamraaz Indian Army App Download कर सकते हैं, और कैसे इसका लाभ उठा सकते हैं, अतः संपूर्ण जानकारी के लिए यह लेख पूरा जरूर पढ़ें।

नोट- HAMRAAZ मोबाइल ऐप 31 मार्च 2023 से बंद कर दिया गया है। उपयोगकर्ताओं को सलाह दी जाती है कि वे किसी भी नकली/दुर्भावनापूर्ण साइट या Google Play Store से HAMRAAZ ऐप डाउनलोड न करें। किसी भी फर्जी/दुर्भावनापूर्ण ऐप पर आधार, पैन, बैंक खाता विवरण साझा न करें.

Hamraaz App का संक्षिप्त विवरण

लेख का नामHamraaz App Download कैसे करें? जानें पूरी प्रक्रिया
पोर्टल का नामहमराज पोर्टल
उद्देश्यसैन्यकर्मियों को कई प्रकार की सुविधाएँ प्रदान करना
Hamraaz विकसित किया गयाइलेक्ट्रॉनिक और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के द्वारा
सिस्टम रिक्वायरमेंटAndroid Nougat 7.0 या उससे ज्यादा
आधिकारिक वेबसाइटhamraazmp8.gov.in

Hamraaz App Download कैसे करें?

Hamraaz App को 2 तरह से डाउनलोड किया जा सकता है, इस लेख में हम इस एप को दोनो तरीके से डाउनलोड करने के बारे में चर्चा करेंगे।

  • पहले तरीके की बात करें तो इसमें आपको Hamraaz की आधिकारिक वेबसाइट - https://hamraazmp8.gov.in/ पर विजिट करें।
  • अब आपको होमपेज पर दो विकल्प दिखाई देंगे, उनमे से एक Bar Code दिखाई देगा और दूसरी तरफ आपको "Click Here For Download App" का विकल्प दिखाई देगा।
Hamraaz App Download

आप चाहें तो BAR Code स्कैन करके या डाउनलोड के विकल्प पर क्लिक करके Hamraaz App Download Latest Version को डाउनलोड कर सकते हैं।

  • वहीं अगर हम दूसरे तरीके की बात करें तो आप mSewa AppStore पर विजिट करके सर्च बॉक्स में हमराज एप को सर्च करें।
Download Hamraaz App
  • अब आपके सामने Indian Army के द्वारा विकसित किया गया Hamraaz App 7.2 आ जाएगा।
  • यहां आप लॉगिन या कैप्चा को सॉल्व करके "Download" के विकल्प पर क्लिक कर दें।
Download Hamraaz Android App

इसके बाद आपके स्मार्टफोन में Hamraaz App 7.2 Download हो जाएगा, और आप इसे इस्तेमाल कर सकेंगे, या आप नीचे हमारे द्वारा दिए गए लिंक की मदद से आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करके इस Download Hamraaz Army App कर सकते हैं.

नोट - Hamraaz Application Download आप किसी अन्य अनजान वेबसाइट से कभी ना करें, इस एप को हमेशा आप आधिकारिक वेबसाइट से ही डाउनलोड करें, और उपयोगकर्ता कभी भी अपना आधार, बैंक अकाउंट और पैन कार्ड डिटेल्स कभी भी किसी के साथ शेयर ना करें।

हमराज एप को डाउनलोड करने के बाद सैन्यकर्मी उसमें अपना Hamraaz Login Password Reset, Army Salary Slip Download और हमराज मोबाइल नंबर अपडेट,आदि कार्य कर सकते हैं. इसके बाद आर्मी पे-स्लिप डाउनलोड होने के बाद सैनिक Hamraaz Payslip पासवर्ड भी बना सकते हैं.

Hamraaz App के बारे में

Hamraaz App विशेष रूप से सेना के जवानों की तकनीकी टीम (एडजुटेंट जनरल की शाखा (एमपी -8) द्वारा भारतीय सेना के सेवारत सैनिकों के लिए विकसित किया गया है, ताकि वे अपने स्मार्टफोन पर कई सारी जरूरी जानकारी प्राप्त कर सकें। साथ ही इस एप का इस्तेमाल आम नागरिक नहीं कर सकते हैं।

इसके अलावा आपको अगर इस हमराज एप्लिकेशन से संबंधित कोई भी समस्या का सामना करना पड़ रहा हो तो आप, नीचे दिए गए संपर्क सूत्रों पर संपर्क करके सहायता प्राप्त कर सकते हैं।

  • फोन नंबर - 34891
  • ईमेल - Hamraaz.app@gov.in

Hamraaz Army App FAQs

Hamraaz App क्या है?

Hamraaz App एक ऐसा एप्लीकेशन है, जो भारतीय सेना के सैनिकों के लिए शुरू किया गया है, इसका उद्देश्य सैनिकों को उनकी सेवा से जुड़ी कुछ जरुरी जानकारियों को उन तक डिजिटल और आसान माध्यम से पहुंचाना है.

Hamraaz Application को कैसे डाउनलोड करें?

Hmaraaz App को आप सिर्फ आधिकारिक वेबसाइट - hamraazmp8.gov.in या mSeva AppStore से डाउनलोड कर सकते हैं, सैनिक भाइयों को सलाह दी जाती है वे हमराज एप्लीकेशन को सिर्फ आधिकारिक स्रोतों से ही डाउनलोड करें, अन्यथा उनके डाटा के लीक होने का भी खतरा रहता है.

Hamraaz App Latest Version क्या है?

Hamraaz App Latest Version 7.2 है, और इसमें पिछली कई सारी खामियों को दूर किया गया है.